नौकरी की तलाश है? 31 जुलाई को बेतिया आईटीआई पहुंचें, रोजगार के साथ मिलेगा करियर मार्गदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया के युवाओं के लिए 31 जुलाई को एक बड़ा रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेला आयोजित होने जा रहा है. इस मेले में विभिन्न कंपनियां भर्ती करेंगी और विशेषज्ञ आपके करियर को नई दिशा देंगे.

विज्ञापन

Bettiah Job Fair: पश्चिम चंपारण के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है. 31 जुलाई को बेतिया के सरकारी आईटीआई परिसर, चेक पोस्ट में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा. मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी, जबकि विशेषज्ञ करियर से जुड़ा मार्गदर्शन भी देंगे.

विज्ञापन

जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

कई कंपनियां करेंगी भर्ती

नियोजन मेले में हरिनगर शुगर मिल्स, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, एपी सिक्योरिटास, एलआईसी और स्वतंत्रा माइक्रो फाइनेंस सहित कई संस्थानों ने भाग लेने की सहमति दी है.

इन कंपनियों के प्रतिनिधि योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे और उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी भी देंगे.

करियर से जुड़ी मिलेगी सलाह

मेले में केवल भर्ती ही नहीं, बल्कि युवाओं को व्यवसायिक एवं करियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार बेहतर रोजगार विकल्प चुन सकें.

ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें

जिला नियोजन पदाधिकारी ने रोजगार के इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर नियोजन मेले में पहुंचें.

प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें निजी क्षेत्र में उपलब्ध नौकरियों तक पहुंच उपलब्ध कराना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन