रेलवे स्टेशन से रिश्तेदार के घर जा रहे थे पिता-पुत्र, रास्ते में हुआ अपहरण, अब एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को हुए युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. अपहृत युवक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया था. मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

Kidnapping Case Bettiah: बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को हुए युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

इस मामले में अपहृत युवक को घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था.

कौन हुआ गिरफ्तार?

कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी जिशान को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उन्होंने कहा कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

25 जुलाई को क्या हुआ था?

प्राथमिकी के अनुसार, 25 जुलाई को नौतन थाना क्षेत्र के संतपुर निवासी मजहर आलम अपने पुत्र सोहेल अख्तर के साथ बेतिया रेलवे स्टेशन से छावनी स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे.

आरोप है कि छावनी स्थित आईपीएस स्कूल के पास बाइक सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई और सोहेल अख्तर का कथित रूप से अपहरण कर आरोपी बाइक से फरार हो गए. घटना के समय मजहर आलम के साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे.

कुछ घंटों में सकुशल बरामद हुआ युवक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत सोहेल अख्तर को हरिवाटिका चौक के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया.

इसके बाद मजहर आलम के बयान पर कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

इन लोगों को बनाया गया है आरोपी

दर्ज प्राथमिकी में मो. जुबैर आलम उर्फ ताज, उनके पुत्र अदनान शान, जिशान, शाहबाज, मो. नवाब तथा तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस बाकी नामजद और अज्ञात आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन