Bagaha News: पत्रकार के घर वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर, जांच में जुटी डॉग स्क्वाड और FSL टीम

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News bagaha-crime-news-theft-journalist-house-chautarwa-bhairoganj-dog-squad-fsl-team

पुलिस ने शुरू की जांच

Bagaha News: बगहा के चौतरवा और भैरोगंज में चोरों ने एक पत्रकार समेत दो घरों से लाखों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए. वारदातों के बाद इलाके में दहशत है, वहीं पुलिस डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम के साथ जांच में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

 Bagaha News: बगहा पुलिस जिले के चौतरवा और भैरोगंज थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया है. इन दो बड़ी चोरियों के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (FSL) टीम की मदद ले रही है.

वेंटिलेटर तोड़कर पत्रकार के घर में घुसे चोर

पहली घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के पारस नगर की है, जहां अज्ञात चोरों ने स्थानीय पत्रकार हरेंद्र यादव के घर को निशाना बनाया. घटना के वक्त परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोर घर के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए. चोरों ने कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी और पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे नगद रुपये और भारी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण उड़ा लिए. सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की.

सिरौना गांव में भी चोरी, खुलासे के लिए छापेमारी तेज

चोरी की दूसरी वारदात भैरोगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव में हुई. यहाँ चोरों ने बृजनंदन उपाध्याय के घर में घुसकर आभूषण और नगद रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए. भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अभी पीड़ित परिवारों से लिखित आवेदन मिलना बाकी है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन