Bagaha Encroachment Notice: एनएच-727 के सर्विस रोड से हटेगा अतिक्रमण, नगर परिषद ने शुरू की नोटिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Bagaha Encroachment Notice Nh 727 service road encroachment removal notice issued by municipal council

एनएच-727 के सर्विस रोड

Bagaha Encroachment Notice: एनएच-727 के सर्विस रोड और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है. वेंडिंग जोन के लिए एनओसी नहीं मिलने से समस्या का स्थायी समाधान फिलहाल अटका हुआ है.

विज्ञापन

बगहा से चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha Encroachment Notice: नगर परिषद प्रशासन ने एनएच-727 बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग के सर्विस रोड सहित स्कूल, मदरसा, मंदिर, मस्जिद और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए अतिक्रमणकारियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है. निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा. उक्त जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने दी.

सर्वे में चिन्हित लोगों को खुद से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सर्विस रोड और सार्वजनिक संस्थानों के आसपास किए गए अतिक्रमण का सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे में चिन्हित लोगों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद की टीम प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी. साथ ही नियमानुसार संबंधित लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

अभियान के कुछ समय बाद दोबारा हो जाता है अतिक्रमण

नगरवासियों का कहना है कि शहर में सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहले भी कई बार हो चुकी है, लेकिन अभियान समाप्त होने के कुछ ही समय बाद दोबारा अतिक्रमण हो जाता है. इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान केवल व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित होने के बाद ही संभव है. उनका कहना है कि फुटपाथी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण वे दोबारा सड़कों और सर्विस रोड पर दुकानें लगाने को मजबूर हो जाते हैं.

वेंडिंग जोन बनने तक स्थायी समाधान की चुनौती बरकरार

नगर परिषद के अनुसार वेंडिंग जोन के लिए स्थल का चयन कर प्रस्ताव बगहा-एक और बगहा-दो अंचल कार्यालय को भेजा जा चुका है. हालांकि अब तक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिलने से योजना आगे नहीं बढ़ सकी है. अधिकारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन विकसित होने के बाद फुटपाथी दुकानदारों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. इससे सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त रहेगा, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और बार-बार अतिक्रमण हटाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. फिलहाल नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. नोटिस अवधि समाप्त होते ही प्रशासनिक सहयोग से अभियान शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मैनाटांड़ भंगहा में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन