कालीबाग मंदिर परिसर में शव मिलने से हड़कंप, सीसीटीवी की मदद से सुराग ढूंढ रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन
auto-draftbettiah-crime-news-kalibagh-temple-pond-unidentified-dead-body-found-investigation

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah Crime News: बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है. मौके से साइकिल और बैग भी मिला है, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

बेतिया से आलोक अगस्टीन की रिपोर्ट

Bettiah Crime News: बेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने सुबह पोखरे के पानी में शव को तैरते देखा और तुरंत इसकी सूचना कालीबाग थाना पुलिस को दी. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शुरुआती तौर पर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति से मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया.

साइकिल और बैग से भी नहीं मिला सुराग

घटनास्थल की जांच के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार के पास एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था. बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ. हालांकि, इन सामानों के आधार पर भी पुलिस मृतक की पहचान करने में सफल नहीं हो सकी। इससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किस क्षेत्र का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

सीसीटीवी और सोशल मीडिया से पहचान की कोशिश

पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि युवक की गतिविधियों का पता चल सके. साथ ही मृतक की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई है, ताकि आम लोग उसकी पहचान कर सकें. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पहचान कर सके तो तुरंत कालीबाग थाना को सूचित करें.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन