फरार अपराधियों की संपत्ति को करें कुर्क : एसपी

Published at :28 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
फरार अपराधियों की संपत्ति को करें कुर्क : एसपी

पुलिस अधीक्षक डाॅ शौर्य सुमन ने सोमवार की शाम नगर थाने का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेतिया. पुलिस अधीक्षक डाॅ शौर्य सुमन ने सोमवार की शाम नगर थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, सिरिस्ता, कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस आदि को देखा. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों में रखे विभिन्न पंजियों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया. वे अपराध निर्देशिका, पार्ट वन, पार्ट टू एवं पार्ट थ्री का संधारण अलग-अलग है या नहीं, इसकी जानकारी ली. थाना के डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी समेत विभिन्न पंजियों में दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया. इस दौरान एसपी ने नगर थाना में लंबित कांडों की भी समीक्षा किया. काफी दिनों से लंबित हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों से संबंधित कांडों की समीक्षा के दौरान एसपी ने इन मामलों के अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि अगर ऐसे मामलों के अभियुक्त फरार है तो उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट और कुर्की प्राप्त कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो. फरारी की स्थिति में उनकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करें. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष से कहा कि तेजी से कांडों का निष्पादन कराए. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं. मौके पर सदर एसडीपीओ विवेक दीप, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन