ePaper

40 लाख में हुई नपं में मालवाहक पार्किंग एवं पुरैना बाजार सैरात की बंदोबस्ती

Updated at : 27 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
40 लाख में हुई नपं में मालवाहक पार्किंग एवं पुरैना बाजार सैरात की बंदोबस्ती

नपं में मालवाहक पार्किंग एवं पुरैना बाजार सैरात की बंदोबस्ती भारी गहमागहमी के बीच बुधवार की देर शाम को सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

चनपटिया. नपं में मालवाहक पार्किंग एवं पुरैना बाजार सैरात की बंदोबस्ती भारी गहमागहमी के बीच बुधवार की देर शाम को सम्पन्न हुई. इसकी जानकारी देते हुए नपं के ईओ डॉ. रमण कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की मालवाहक पार्किंग बंदोबस्ती में इस बार तीन संवेदकों ने भाग लिया है. सबसे अधिक बोली 40 लाख 1 हजार 5 सौ रुपये में बेतिया के संवेदक राज रहमान ने लगाई. नपं की मुख्य पार्षद रजनी देवी, उपमुख्य पार्षद सुनील कुमार एवं ईओ डॉ. रमण कुमार की देखरेख में डाक की प्रक्रिया शुरू हुई. मुख्य पार्षद रजनी देवी ने बताया कि एनआईटी के अनुसार सैरात बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू की गई. बंदोबस्ती के लिए संवेदक बेतिया के राज रहमान, योगापट्टी के राजन कुमार एवं चनपटिया के रौशन कुमार ने भाग लिया. नगर पंचायत ने मालवाहक पार्किंग बंदोबस्ती के लिए इस बार बोली की शुरुआत 39.79 लाख रुपए निर्धारित किया था. इस बार कोई खास बोली नहीं लगा. संवेदकों की डाक बोली में मालवाहक पार्किंग सैरात की बंदोबस्ती मात्र 40 लाख 1 हजार 5 सौ रुपए पर ही सिमट गया. पिछले साल की तुलना में इस बार मात्र 22.5 हजार वृद्धि के साथ संवेदक राज रहमान के नाम से सैरात की बंदोबस्ती हुआ. वहीं पुरैना बाजार सैरात की अधिकतम बोली श्रीकांत यादव ने 40.6 हजार रुपये लगाई. सैरात बंदोबस्ती में मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद को छोड़कर सशक्त स्थाई समिति के अन्य सदस्य शामिल नहीं हुए. मौके पर नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार, प्रधान सहायक धर्मेंद्र कुमार, नाजिर अभिषेक मिश्रा, टैक्स दरोगा मनोज कुमार, शम्भु प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन