हथियार बंद अपराधियों ने किया महिला का अपहरण

Updated:
विज्ञापन
हथियार बंद अपराधियों ने किया महिला का अपहरण

बैरिया थाना क्षेत्र से हथियार बंद तत्वों ने घर में घुसकर तीन बच्चों की मां का अपहरण कर लिया.

विज्ञापन

बेतिया. बैरिया थाना क्षेत्र से हथियार बंद तत्वों ने घर में घुसकर तीन बच्चों की मां का अपहरण कर लिया. अपहृता का पति पंजाब में मजदूरी करता है. इस मामले में अपहृता के ससुर शिवलखन मुखिया ने बैरिया में प्राथमिकी दर्ज रायी गयी है. इन्होंने प्राथमिकी में मृत अपराधी फुलेना बीन के पुत्र समेत उनके परिजनों को नामजद किया है. पुलिस ने बताया कि शिवलखन मुखिया ने आरोप लगाया है कि बीते 18 मार्च की रात्रि 11 बजे मृत दस्यु सरगना फुलेना बीन का पुत्र चंदन मुखिया हथियार से लैस होकर अपने सहयोगियों के साथ घर में घुस गया और घर में घर ढ़लाई के लिए रखे गये नगद पांच लाख रुपये, जेवर आदि लूट लिया और उनकी पतोहू को घसीटते हुए बाइक पर बैठाकर ले भागे. शिवलखन मुखिया ने बताया है कि जब इस बात की शिकायत करने वह फुलेना बीन के दरवाजे पर गया तो उनकी पत्नी, पतोहू समेत अन्य परिजन जान मारने की नीयत से दौड़े तो वह भागकर थाना पहुंचा और पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने बताया कि मामले में चंदन मुखिया समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आंरभ की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन