शिवरात्रि पर सागर पोखरा में दिखेगी राममंदिर की अद्भूत छंटा, होगा लेजर शो

Published at :22 Feb 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
शिवरात्रि पर सागर पोखरा में दिखेगी राममंदिर की अद्भूत छंटा, होगा लेजर शो

शहर में भव्य शिवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

बेतिया. शहर में भव्य शिवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है. सागर पोखरा के उत्तरी तट पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर के तर्ज पर मंदिरनुमा ढांचा तैयार हो रहा है. इसकी ऊंचाई 50 फीट और चौड़ाई करीब 60 फिट रहेगी. लेजर लाइट के सहारे यह श्रीराम मंदिर की तरह दिखेगा. यह शिवरात्रि में आकर्षण का केंद्र रहेगा. मुंबई और कोलकाता के कलाकार रात्रि जागरण करेंगे. महाशिवरात्रि के अवसर पर झांकी निकाली जाएगी. कोलकाता, प्रयागराज, उज्जैन और बनारस के कलाकार झांकी निकालेंगे. यह झांकी भी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा. महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकलेगा. शिव बारात में हर उम्र और तबके के लोग शामिल होंगे. शिव बारात में पांच दर्जन रॉक बैंड शामिल होंगे. बारात नगर के सोवाबाबू चौक, लालबाजार, पुरानी गुदरी, क्रिश्चियन क्वार्टर, दरगाह, तीन लालटेन चौक, जनता सिनेमा चौक आदि इलाके से गुजरेगी. इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट शामिल रहेंगे. सागर पोखरा शिवमंदिर महाशिवरात्री आयोजन समिति के संयोजक अमित कुमार गिरी ने कहा कि इस बार भी इस महापर्व को लेकर कहीं से भी किसी प्रकार का चंदा या सहयोग राशि नहीं ली जा रही है. उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि सागर पोखरा शिवमंदिर में महाशिवरात्री पर्व के नाम पर कोई चंदा या सहयोग राशि की मांग करता है तो इस संबंध में आमजन सहयोग राशि नही दें और संबंधित व्यक्ति के बारे में आयोजन समिति को अवश्य इसकी जानकारी दें. ———- 2.30 बजे तक ही जलाभिषेक, फिर शृंगार व भस्म आरती का कार्यक्रम महाशिवरात्रि के दिन सुबह से दोपहर 2.30 बजे तक ही आम श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे. इसके बाद महादेव के शृंगार व भस्म आरती का कार्यक्रम आचार्यों की मौजूदगी में शुरू होगा. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इस व्यवस्था को बनाने में सहयोग करेंगे. ताकि यह भव्य उत्सव सभी के सहयोग से हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन