बहन की शादी में शामिल होने आई युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

Updated at : 10 Mar 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
बहन की शादी में शामिल होने आई युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

शहर के न्यू बस स्टैंड के समीप रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. शहर के न्यू बस स्टैंड के समीप रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया हैं. नगर थाना की पुलिस ने मृतका के दो मामा व एक मौसेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण के चकिया थाना अंतर्गत सिसवा विष्ठा निवासी धीरज कुमार की पत्नी ममता देवी (20) के रूप में की गई है. ममता की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. उसे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र अनूप कुमार है. मृतका की मां ज्ञानती देवी ने जीएमसीएच मे बताया कि उसकी दूसरी पुत्री रूबी कुमारी की शादी रविवार की रात सामूहिक विवाह समारोह हरिवाटिका में हो रही थी. ममता देवी अपनी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थी. शादी के रस्म के बीच ही ममता को पेट में दर्द हुआ. उसने पेट व सिर में दर्द तथा गला में तेज जलन होने की शिकायत की. तब उसने पुत्री को घर जाकर आराम करने को कहा. इसके बाद उसके मामा दिलीप कुमार व प्रमोद कुमार ने शादी समारोह के बीच में ही आराम करने के लिए उसे बस स्टैंड के बगल स्थित उसके मां के घर पर पहुंचा दिया. शादी की रस्म बीतने के बाद सुबह में लोग घर पर गए तो देखा कि ममता बिस्तर पर पड़ी है. तब उसके मामा उसे जीएमसीएच लेकर आए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है. ममता का गला दबाकर हत्या करने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. ममता के मामा दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार व मौसी का लड़का सन्नी कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन