माघ मौनी अमावस्या पर लगायी आस्था की डुबकी
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 18 Jan 2026 10:33 PM
पांच लाख लोगों ने नारायणी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई.
पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकीबगहा. नारायणी के पवित्र पावन जल में महर्षि वाल्मीकि की भूमि पर रविवार को माघ मौनी अमावस्या मेले के अवसर पर उत्तर प्रदेश नेपाल तथा बिहार के दूरदराज क्षेत्रों से आए अनुमान के मुताबिक लगभग सात से पांच लाख लोगों ने नारायणी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई. लव कुश घाट, कालीघाट, सोनहा घाट समेत त्रिवेणी घाट पर लोगों की भीड़ अहले सुबह से उमड़ पड़ी. सड़कों पर आवागमन काफी व्यस्त रहा. पुलिस थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर के नेतृत्व में सभी चौक चौराहों पर भीड़ नियंत्रित करने में जुटी दिखी. स्थानीय लोगों की मानें तो आज तक माघ मेला में इतनी भीड़ नहीं देखी गयी है. गंडक बराज के एक नंबर फाटक पर एसएसबी जवान पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करते और सुरक्षा जांच में व्यस्त दिखे. बराज पर जांच में एसएसबी के प्रशिक्षित डॉग्स की भी मदद ली गयी. वही सभी व्यस्त चौक-चौराहों समेत स्नान घाट के नजदीक पुलिस बल काफी सक्रिय दिखे. सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मी के अलावा महिला पुलिस बल की तैनाती सभी स्नान घाट तथा चौक-चौराहों पर की गयी थी. वही थानाध्यक्ष के दिशा निर्देश पर पुलिस बल और एसएसबी के जवान गश्त लगाते दिखे, ताकि विधि व्यवस्था बेहतर बनी रहे. हालांकि माघ मौनी अमावस्या मेले के दिन मौसम अनुकूल रहने के कारण लोगों की भीड़ पर असर दिखा. भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ. स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि इतनी बड़ी भीड़ पहले नहीं देखी गयी है. वन-वे ट्रैफिक से निकलते रहे वाहन माघ मौनी अमावस्या पर वाल्मीकिनगर में उमड़ी भीड़ और पुलिस के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर की सूझबूझ से 2026 का मेला ऐतिहासिक रहा. जहां श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से सड़क पर वाहन लगातार गतिमान रहे. लोगों की भारी भीड़ के कारण पैदल चलना भी दुश्वार रहा. वाल्मीकिनगर पुलिस कड़ी मशक्कत के कारण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त दिखी, जो काफी सराहनीय रही. दर्जनों श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार जाम की समस्या नहीं हुई. खूब बिका इलायची दाना, तेजपत्ता और संतरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा माघ मौनी अमावस्या मेले का मुख्य प्रसाद तेजपत्ता, इलायची दाना और संतरे की खरीदारी जमकर की गयी. लोगों के भीड़ के कारण और मौसम अनुकूल होने के वजह से भारी संख्या में लोग वाल्मीकिनगर पहुंचे, जिससे व्यवसायी खुश दिखें. वही थानाध्यक्ष ने आम लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










