Bettiah : छापेमारी में 20 लीटर शराब जब्त, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 28 Dec 2025 10:42 PM

विज्ञापन

शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 20 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज . शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 20 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक महिला समेत दो शराब तस्करी के आरोपितों को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर के पुरानी बाजार धांगड़ टोली निवासी निक्की कुमारी और रोहित कुमार के रूप में की गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धांगड़ टोली में चुलाई शराब बनाकर बेची जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान निक्की कुमारी तथा रोहित कुमार को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद कर जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया. दोनों को शराब की तस्करी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन