सोने का जितिया ढ़ोलना, एक मोबाइल और नगद रूपया के साथ एक युवक गिरफ्तार

Author Niraj Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
सोने का जितिया ढ़ोलना, एक मोबाइल और नगद रूपया के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरौनी जीआरपी ने न्यू बरौनी जंक्शन पर महिला से लूटपाट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सोना और नगद रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी जीआरपी पुलिस ने न्यू बरौनी जंक्शन पर छिनतई गिरोह का एक सदस्य को रंगेहाथों गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस संबंध में बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को न्यू बरौनी जंक्शन पर एक महिला से स्नैचिंग कर भागते हुए बेगूसराय नगर थाना हरर्ख निवासी लगभग 22 वर्षीय छोटू कुमार को खदेड़कर पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपित का तलाशी लेने पर उसके पास से 7700 रुपये नगद, सोने का दो जितिया, एक सोना का ढ़ोलना और एक मोबाइल बरामद किया गया. जीआरपी पुलिस ने कानूनी औपचारिकता उपरांत गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन