छठी का भोज खाकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Updated at : 03 Jun 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
छठी का भोज खाकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

वीरपुर किसान भवन के समीप अपने ग्रामीण के यहां आयोजित छठी का भोज खाकर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने रविवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या बारह निवासी राजकुमार राय का 16 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी मुरारी पासवान के घर पर आयोजित छठी कार्यक्रम का भोज खाने गया था. भोज खाकर लौटने के क्रम में जब उक्त युवक वीरपुर किसान भवन गेट के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली चला दी.

विज्ञापन

वीरपुर (बेगूसराय). थाना क्षेत्र के वीरपुर किसान भवन के समीप अपने ग्रामीण के यहां आयोजित छठी का भोज खाकर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने रविवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या बारह निवासी राजकुमार राय का 16 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी मुरारी पासवान के घर पर आयोजित छठी कार्यक्रम का भोज खाने गया था. भोज खाकर लौटने के क्रम में जब उक्त युवक वीरपुर किसान भवन गेट के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली राकेश के पंजरी में छेद करते हुए बाहर निकल गयी. वहीं अपराधी पिस्टल लहराते फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुन भोज में शामिल होने आये लोगों में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वीरपुर पीएचसी में इलाज के लिए ले गये. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बेगूसराय पेनिसिया हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित से फर्द बयान लेकर अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन