सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में कोहराम

बीते दिनों तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत अतरुआ चौक के पास हुए सड़क दुर्घटना में तेयाय निवासी नंदलाल तांती के पुत्र करीब 20 वर्षीय सुजीत कुमार की मौत इलाज के दौरान हो जाने से परिजनों में मातम छा गई.
भगवानपुर, बीते दिनों तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत अतरुआ चौक के पास हुए सड़क दुर्घटना में तेयाय निवासी नंदलाल तांती के पुत्र करीब 20 वर्षीय सुजीत कुमार की मौत इलाज के दौरान हो जाने से परिजनों में मातम छा गई. मृतक का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां सोमवारी देवी सहित घर के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं अपने पुत्र के मौत की खबर सुनकर पिता नंदलाल तांती भी बेसुध हो गए. मृतक सुजीत दो भाई में छोटा भाई था. वह गांव में ही रहकर मजदूरी करके पिता को सहयोग करता था. परिजनों ने बताया कि मृतक सुजीत व तेयाय निवासी ही राम पुकार तांती के पुत्र बादल कुमार मंगलवार को अतरुआ से अपने घर की ओर मोटरसाइकिल से आ रहा था, कि इसी क्रम में अतरुआ चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो कर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए पटना तक ले जाया गया, फिर भी पटना में किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुजीत ने दम तोड़ दिया. वहीं घायल बादल का इलाज चल रहा है. उक्त घटना से तेयाय गांव में मातम छाई रही. वहीं उक्त घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुखिया सोनू कुमार, पंसस प्रतिनिधि बिपिन चौधरी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. इनलोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग प्रशासन से किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




