बेगूसराय: विश्व युवा कौशल दिवस पर बेगूसराय में प्रतिभा का प्रदर्शन, प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Updated:
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में हुईं प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी   | Prabhat Khabar Network

विश्व युवा कौशल दिवस पर बेगूसराय के जन शिक्षण संस्थान में क्विज और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

World Youth Skills Day Begusarai : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों के कौशल और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कंप्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.

Begusarai News : कौशल विकास से आत्मनिर्भर बन रहे युवा

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं.

युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास और नवाचार

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रशांत राज ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रशिक्षणार्थियों में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर भी मिलने चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन