बिहार में बड़े-बड़े लोगों को 'रशियन वोदका' से भी कम रेट में देती थी शराब, छापेमारी के बाद महिला को देख पुलिस भी रह गई दंग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Apr 2025 10:49 AM
बरामद शराब
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. बेगूसराय में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया और 42 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के सख्त कानून के बावजूद शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर 42 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. इस कार्रवाई में महिला शराब तस्कर सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके पति नीरज पासवान और सहयोगी देवनंदन साह मौके से फरार हो गए. बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रशियन वोदका से भी कम रेट में वह अंग्रेजी शराब की बिक्री करती थी.
अवैध शराब का गढ़ बनता गांधी टोला
सूत्रों के मुताबिक, बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के गांधी टोला में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि यहां बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है. इसके बाद उत्पाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से आई थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.
फरार तस्करों की तलाश में पुलिस
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दो मुख्य आरोपी, नीरज पासवान और देवनंदन साह, मौके से फरार हो गए. हालांकि, उनकी पत्नी सीता देवी भागने में असफल रही और पुलिस के हत्थे चढ़ गई. फिलहाल, पुलिस फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
जमुई में बाइक से शराब तस्करी, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
इस बीच, जमुई जिले में भी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मलयपुर थाना पुलिस ने कटौना इलाके में गाड़ियों की जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक सूरज झा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि वह झारखंड से शराब लाकर जमुई में सप्लाई कर रहा था. वह डिलीवरी बॉय के रूप में शराब की होम डिलीवरी कर रहा था. पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली और आगे की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










