तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर

Updated at : 28 Apr 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर

नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपूरा गांव में बाजार से सामान लेकर लौट रही 28 वर्षीय विभा कुमारी को तेज गति से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बेगूसराय. नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपूरा गांव में बाजार से सामान लेकर लौट रही 28 वर्षीय विभा कुमारी को तेज गति से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विभा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी सात माह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विभा कुमारी अपनी बच्ची को गोद में लेकर सड़क पार कर रही थीं, तभी अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विभा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बच्ची के नाक पर गहरी चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क पर गति सीमा निर्धारित कर सख्ती से पालन कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस बाइक सवार की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. मारपीट के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गये जेल

चेरियाबरियारपुर. मारपीट मामले में दर्ज मंझौल थाना कांड संख्या 27/25 में मंझौल थाना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त बाबत मंझौल थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मंझौल पंचायत 01 के वार्ड नंबर 03 निवासी रामविलास शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा एवं अरुण शर्मा के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया दर्ज एफआइआर में पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया है कि पहले उसके दुकान पर गिरफ्तार अभियुक्तों के भाइयों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी. इसके पश्चात घर पहुंचने नामजद अभियुक्तों ने हरवे-हथियार से लैस होकर पीड़ित के घर धावा बोल दिया. इस दौरान पीड़ित के माता-पिता एवं भाई के साथ जबरदस्त मारपीट की गयी. वहीं स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को मार-पीट की घटनाक्रम के संबंध में दूरभाष पर सूचना दिया. सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने सभी जख्मियों को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. वहीं पीड़ित के द्वारा दर्ज कराए गए एफआइआर में 08 लोगों को नामजद किया गया है. जिसमें से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों नामजद अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है. जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन