ePaper

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का दिया मंत्र

Updated at : 22 Oct 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का दिया मंत्र

क्षेत्र के अर्जुनटोल में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. क्षेत्र के अर्जुनटोल में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों समेत प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं नें हिस्सा लिया. बैठक में पहुंचे स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नें उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने की अपील की. कहा कि एनडीए के पांचों दल एकजुट हैं. और जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद की जीत के साथ चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि महा गठबंधन में आपसी तालमेल नहीं है और वह बिखरा हुआ है. उसकी हालत इतनी कमजोर है कि उसे क्षेत्र से एक प्रत्याशी तक नहीं मिला. और बाहर के लोग को उम्मीदवार बनाना पड़ा. उन्होने कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच जाकर जंगल राज बनाम सुशासन के बीच के बीच का फर्क बताने को कहा. कार्यक्रम में शामिल सभी दलों के नेताओं नें केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने की. बैठक में एनडीए प्रत्याशी अभिषेक आनंद, पूर्व विधानपार्षद सह जिला अध्यक्ष रुदल राय, भूमिपाल राय, जदयू संघठन प्रभारी शिवनन्दन सिंह, जदयू विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, अनिल सिंह, पियूष कुमार, रामप्रवेश सहनी, मो जियाउल्लाह, मनीष कुमार, रामनरेश आजाद, अनमोल शरण, अनिल वर्मा, लोजपा के शिव शंकर सिंह, जितेन्द्र यादव , तरुण रौशन समेत बड़ी संख्या में एनडीए के पांचों घटक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन