छौड़ाही से लापता दो किशोर समस्तीपुर स्टेशन से सुरक्षित बरामद, पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News

Begusarai News: बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र से लापता हुए दो लड़कों को सुरक्षित घर लौटाने की खबर से इब्राहिमपुर गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र से लापता हुए दो लड़कों को सुरक्षित घर लौटाने की खबर से इब्राहिमपुर गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

Begusarai News,(अंजन कुमार आकाश): बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र से बीते दिनों लापता हुए दो लड़कों को पुलिस ने पड़ोसी जिले के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार छौड़ाही थाना क्षेत्र के सिंहमा पंचायत स्थित इब्राहिमपुर गांव निवासी शिव कुमार महतो का 14 वर्ष बेटा राजन कुमार और राजाराम ठाकुर का 13 वर्ष बेटा आदर्श कुमार अचानक अपने घर से लापता हो गए था . परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिली तो मामले की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.

​पुलिस की कार्रवाई और प्राथमिकी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए छौड़ाही थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया. और मामला 7 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) एवं 140(3) के अंतर्गत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

​सकुशल बरामदगी

​पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना तंत्र की मदद से लड़कों की तलाश शुरू की. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि दोनों बालक समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर देखे गए हैं. पुलिस ने बिना देरी किए तुरंत टीम समस्तीपुर भेजी और दोनों लड़कों को सुरक्षित अपने साथ लेकर छौड़ाही पहुंची.

​थानाध्यक्ष का बयान

​छौड़ाही थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों लड़कों को समस्तीपुर स्टेशन से बरामद कर लिया गया है. उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और विधिसम्मत आगे की कार्रवाई जारी है. दोनों बच्चों के घर लौटने की खबर से इब्राहिमपुर गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन