ePaper

दो गांवों से 87 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 19 Oct 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
दो गांवों से 87 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

भगवानपुर. थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गेहूंनी बदिया गांव से 87 लीटर देशी शराब व देशी शराब बनाने वाले उपकरण के साथ गेहूंनी बदिया गांव निवासी पिपरी पासवान के पुत्र श्याम पासवान को गिरफ्तार किया गया. वहीं नौला गांव से नौला निवासी सखिचरण पासवान के पुत्र उमेश पासवान को पांच लीटर देशी शराब के साथ नौला गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत थाने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्से में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब मामले में जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन