बेगूसराय में एनएच-31 पर ट्रक ने मजदूर को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
इलाजरत मजदूर
Begusarai News : बेगूसराय के एनएच 31 पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, हालत गंभीर। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
Begusarai News : बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के समीप एनएच-31 पर गुरुवार को सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया. इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया.
आपके शहर में
एनएच-31 पर काम करने के दौरान हुआ हादसा
घायल मजदूर की पहचान बांका जिले के निवासी कैलाश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. बताया गया कि कैलाश कुमार मिश्रा एक कंपनी के माध्यम से एनएच-31 के निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं. गुरुवार को वह हर-हर महादेव चौक के समीप एनएच-31 पर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
Also Read : नवादा के बरेव गांव के पास जाम से परेशान ग्रामीण, भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी बदहाल
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे. घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर चालक की पिटाई की
घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने एनएच-31 पर सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई भी की. इससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक किया जब्त
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए