तेघड़ा में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
हथियार के साथ वीडियो वायरल
Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा में अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
Begusarai News : तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिढ़ौली पंचायत में देशी कट्टा और पिस्टल लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का मामला सामने आया है. वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तेघड़ा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष क्रांति रमन के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं.
आपके शहर में
जनप्रतिनिधियों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में एक युवक को हाथ में देशी कट्टा एवं पिस्टल लिए देखा गया. पुलिस ने मामले की सत्यता और युवक की पहचान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पूछताछ कर सत्यापन किया. इसके बाद वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान पिढ़ौली पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी रविरंजन के रूप में की गयी.
Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला
हथियार के साथ फोटो वायरल करने का आरोप
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार के साथ फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना और लोगों में भय पैदा करना शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(ए) के तहत संज्ञेय अपराध है. पुलिस के अनुसार, सत्यापन के क्रम में युवक के मनबढ़ और आपराधिक प्रवृत्ति के होने की बात भी सामने आयी है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले में वायरल वीडियो और फोटो से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर
स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की
इधर, स्थानीय लोगों ने हथियार लहराते वीडियो को गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए.
नोट: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि प्रभात खबर टीम नहीं करती है.
Also Read : नवादा के बरेव गांव के पास जाम से परेशान ग्रामीण, भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी बदहाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए