एनटीपीसी बरौनी की पहल, 23 युवाओं के कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ
Begusarai News : एनटीपीसी बरौनी ने सीपेट हाजीपुर के सहयोग से युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. जानें पूरी जानकारी.
Begusarai News : एनटीपीसी बरौनी की ओर से सामाजिक उत्थान एवं सामुदायिक विकास के तहत युवाओं के कौशल विकास की दिशा में एक और पहल की गई है. केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीपेट), हाजीपुर के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड में चयनित 23 युवाओं के प्रशिक्षण का शुभारंभ सीपेट परिसर, हाजीपुर में किया गया.
आपके शहर में
परियोजना प्रमुख ने युवाओं को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराए जाएं. एनटीपीसी बरौनी की ओर से इससे पूर्व भी आसपास के गांवों की लड़कियों एवं महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं.
Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला
52 अभ्यर्थियों ने लिया चयन प्रक्रिया में हिस्सा
वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 52 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था. सीपेट की विशेषज्ञ टीम ने साक्षात्कार के बाद इनमें से 23 अभ्यर्थियों का चयन किया. चयनित युवाओं को चार माह की अवधि में कुल 600 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान संबंधित ट्रेड में तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित किया जाएगा.
प्रशिक्षण के बाद रोजगार और प्लेसमेंट में मिलेगी मदद
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सीपेट की ओर से प्रतिभागियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा. साथ ही देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान पूरी लगन और अनुशासन के साथ सीखने तथा व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का आह्वान किया.
Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर
कौशल को बताया आत्मनिर्भरता का आधार
जयदीप घोष ने कहा कि कौशल रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता का आधार है. एक व्यक्ति की आत्मनिर्भरता उसके परिवार को सशक्त करती है और धीरे-धीरे पूरे समाज को मजबूत बनाती है. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग के लिए सीपेट की टीम के प्रति आभार जताया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
सीपेट और एनटीपीसी के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीपेट के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. यू. पी. सिंह मौजूद रहे. एनटीपीसी बरौनी की ओर से डी. एस. कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और केशरी नंदन मिश्र, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) भी उपस्थित रहे.
Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए