चालान काटने पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन
चालान काटने पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी का किया घेराव

जिला मुख्यालय में बन रहे एलिवेटेड पुल को लेकर यातायात की समस्या को लेकर पुलिस और पब्लिक में लगातार तनाव की हालत बन रही है.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला मुख्यालय में बन रहे एलिवेटेड पुल को लेकर यातायात की समस्या को लेकर पुलिस और पब्लिक में लगातार तनाव की हालत बन रही है. यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कड़ाई करती है तो इससे जुड़े लोग तुरंत विरोध में सामने आ जाते हैं. शहर में यातायात व्यवस्था की समस्या लगातार बनी रहती है. प्रशासनिक स्तर से इसे सुचारु रूप से रखने का प्रयास किया जाता है. जिसमें कई बार पुलिस और शहरवासी ट्रैफिक की समस्या को लेकर एक दूसरे के आमने-सामने हो जाते हैं. इस दौरान पुलिस पर मनमानी करने का भी आरोप लगते रहता है. ऐसा ही नजारा आज एनएच-31 पर सुभाष चौक से आगे डीसी सिंह पेट्रोल पंप के समीप दिखा. जब बस संचालकों और स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक डीएसपी घेराव कर दिया. घेराव कर रहे लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस रोजाना अनावश्यक चालान काटती है. सिर्फ चलान काटने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता है.

लोगों ने लगाया अनावश्यक चलान काटने का आरोप, चला हाइवोल्टेज ड्रामा

बताया जा रहा है कि आज ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार जब चालान काटने पहुंचे थे इसी दौरान चलान काटने से गुस्साए लोगों ने डीएसपी को घेर लिया. इस दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामा चला. बाद में काफी बहस के बाद मामला शांत हुआ. बस और छोटी गाड़ियों के संचालकों का कहना था कि उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जाती है. रोजाना 25 सौ से 5 हजार रुपए तक का चालान काटा जाता है. वाहन मालिकों ने बताया कि बस स्टैंड में जाम लगता है, वहां ट्रैफिक पुलिस कुछ नहीं करती लेकिन फ्लाईओवर के नीचे 10 मिनट गाड़ी खड़ी करने पर भारी चालान काट दिया जाता है. लोगों ने अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.वीडियो में पुलिस अधिकारी और लोगों के बीच तीखी बहस भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. जिसमें मनमानी से लेकर अवैध उगाही तक का मसला साफ सुनाई दे रहा है. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष सामने नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन