गढ़पुरा में निकली तिरंगा यात्रा, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे

गढ़पुरा में 'मेरा भारत, मेरा संकल्प-विकसित भारत 2047' थीम पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड स्तरीय ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान महोत्सव के तहत बुधवार को ‘मेरा भारत, मेरा संकल्प-विकसित भारत 2047’ थीम पर प्रखंड एवं ग्रामीण स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया.

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा क्षेत्र

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘तिरंगा हमारा गौरव है’ जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों के बीच विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का संदेश दिया गया.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

युवाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, बीएओ ओमप्रकाश यादव तथा एमओ सह बीईओ गोविंद कुमार सहित प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी समझें विद्यार्थी

अधिकारियों ने कहा कि देश के विकास और निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. विकसित भारत 2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब विद्यार्थी शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी को भी समझेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है.

Also Read : नवादा: ट्रक में कोयले के नीचे छिपाकर लायी जा रही 600 लीटर शराब बरामद, नालंदा के रहनेवाले ड्राइवर व खलासी गिरफ्तार


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन