बेगूसराय में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का भाजपा ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडा प्रदान करते विधायक व अन्य नेता

Begusarai News : बेगूसराय में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय बैठक की. कार्यकर्ताओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने की. बैठक में जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे.

व्यापक जनभागीदारी से अभियान सफल बनाने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के हृदय में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मंडल और बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने की अपील

तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की जरूरत है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मंडलों एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की. साथ ही अधिक से अधिक घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा. उन्होंने कहा कि देश के प्रति गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

Also Read : खेत में काम करने सीतामढ़ी से नवादा आए, बिजली गिरने से एक परिवार के तीन की गई जान

राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा अभियान

बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला अभियान है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जन की भावना से जोड़ा जाए.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला महामंत्री कुंदन भारती ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मुन्ना, विकास कुमार, सुमित सनी, राकेश रोशन, मुन्ना, बेबी रजक, जिला मंत्री संजना जायसवाल, अविनाश कुमार, शुभम कुमार, कार्यालय प्रभारी मुकेश राय, आलोक कुमार बंटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर, सीताराम सिंह, जनार्दन पटेल, उमेश पासवान, डॉ. रेखा राम सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : नवादा: ट्रक में कोयले के नीचे छिपाकर लायी जा रही 600 लीटर शराब बरामद, नालंदा के रहनेवाले ड्राइवर व खलासी गिरफ्तार


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन