बेगूसराय में आभा कार्ड बनाने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते स्वास्थ विभाग के अधिकारी

Begusarai News : बलिया में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आभा कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. जानें इस डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Begusarai News : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मॉडल जिला के सफल क्रियान्वयन को लेकर अनुमंडल अस्पताल बलिया के सभाकक्ष में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने की. प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों का आभा कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गयी.

आभा आईडी निर्माण की प्रक्रिया की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रभात कुमार ने आभा आईडी निर्माण की प्रक्रिया के बारे में आशा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आभा कार्ड डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के साथ उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सुविधा मिलेगी.

Also Read : नवादा: नाली जाम रहने से अकबरपुर बाजार में जलजमाव, मामूली बारिश में सड़क बनी पोखर

शत-प्रतिशत लोगों का कार्ड बनाने की अपील

प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने पोषक क्षेत्र में शत-प्रतिशत लोगों का आभा कार्ड बनाने की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके.

Also Read : नवादा के रजौली में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

साप्ताहिक होगी आभा कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा

प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुमन कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे आभा कार्ड निर्माण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी. उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा.

स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिपिका ट्विंकल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं. अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं को आभा कार्ड निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारी देते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Also Read : नवादा: दो दिनों में ठनके से गयीं छह लोगों की गयी जान, बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन