36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 48 खिलाड़ियों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय में 36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 48 पदक विजेता खिलाड़ियों को कल्याण केंद्र में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News : 36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में 48 पदक विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारियों और अतिथियों ने उन्हें बधाई दी.

58 खिलाड़ियों में 48 ने जीते पदक

समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है. प्रतियोगिता में 58 खिलाड़ियों का दल गया था, जिसमें 48 खिलाड़ियों का पदक जीतना उनकी सफलता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य ताइक्वांडो खेल को बेगूसराय के हर प्रखंड तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके.

सफल खिलाड़ी आगे की प्रतियोगिताओं की करें तैयारी

कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट जाएं. वहीं, प्रतियोगिता में सफल नहीं होने वाले खिलाड़ियों को अपनी कमियों की समीक्षा करनी चाहिए और उन्हें दूर करने के लिए मेहनत करनी चाहिए. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

Also Read : नवादा: ट्रक में कोयले के नीचे छिपाकर लायी जा रही 600 लीटर शराब बरामद, नालंदा के रहनेवाले ड्राइवर व खलासी गिरफ्तार

पदाधिकारियों और अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

सम्मान समारोह का संचालन जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदू कुमार ने किया. इस अवसर पर तकनीकी कोच मणिकांत, श्याम किशोर सिंह, मो. फुरकान, मनोज स्वर्णकार, रिफाइनरी कर्मी अनुज कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ कुमार, अविनाश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती ने किया.

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में रौशन कुमार, रिशव राज, अमित कुमार, आयुष कुमार, उदित कुमार, अभिनव कुमार, ऋषभ कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, श्रीराम कुमार, नयन राज, मो. गुलफाम आलम, सुप्रिया, सृष्टि कुमारी और खुशी कुमारी शामिल हैं.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रजत पदक विजेता खिलाड़ी

रजत पदक विजेताओं में दिव्यांशु राज, स्वाति कुमारी, कुश कुमार, सुभाष, पीयूष कुमार, कुमार, राजवीर, सुबोध कुमार, छवि, लालसा कुमारी, स्नेहा कुमारी, रिमझिम कुमारी, अनन्या पंडित, रवि राज, अवंतिका कुमारी और कशिश कुमारी शामिल हैं.

कांस्य पदक विजेताओं को भी किया गया सम्मानित

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अनिकेत कुमार, आदित्य राज, राज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अर्जित राज, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, सुरुचि कुमारी, ऋचा कुमारी, आयुषी कुमारी और कुमकुम कुमारी शामिल हैं. संघ की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन