ePaper

हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 27 Apr 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव में माधवाचार्ज जी महाराज के नेतृत्व में हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव में माधवाचार्ज जी महाराज के नेतृत्व में हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा के दौरान 351 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा के दौरान बैड बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. कलश शोभा यात्रा को लेकर कुंवारी कन्याएं समेत ग्रामीणों ने मुरलीटोल गांव स्थित पूजा स्थल से भक्ति गीत के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के रास्ते झमटिया धाम गंगा घाट पहुंचा. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करते हुए कलश संकल्प के साथ ही कलश लेकर वापस मुरलीटोल पूजा स्थल पहुंचा.शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति गीतों व जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा.

कलश शोभायात्रा में 351 कन्याओं ने लिया भाग

शोभा यात्रा के दौरान माधवाचार्ज जी महाराज ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ साथ हनुमान जी के प्रतिमा का अनावरण होना है, जिसको लेकर कुंवारी कन्याओं के द्वारा शोभा कलश यात्रा निकाला गया है. 27 अप्रैल से लेकर 3 मई तक श्रीमद्भागवत कथा के साथ साथ सात दिनों तक रामायण पाठ किया जाएगा. इस के दौरान सात दिनों तक पूजा पाठ के साथ भजन-कीर्तन व दूर दराज से आये हुए साधु संतों के द्वारा प्रवचन किया जाएगा. श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन रामायण पाठ के साथ साथ शाम छह बजे से दस बजे रात्री तक श्रीमद्भागवत कथा किया जाएगा. मौके पर आचार्य विद्यानंद मिश्र, पुजारी पप्पु पोद्दार, मृत्युंजय कुमार व नव दुर्गापूजा समिति मुरलीटोल के सदस्य मनोज चौधरी, विट्टु पोद्वार, गणेश पंडित, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, वंदन पोद्दार, शिव योगेन्द्र पंडित, शुभम कुमार, आषुतोष कुमार, विजय शंकर दास, जगदीश पोद्दार समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन