खोदावंदपुर के छात्र-छात्राओं ने सफलता का लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
खोदावंदपुर के छात्र-छात्राओं ने सफलता का लहराया परचम

सीबीएसइ बोर्ड के द्वारा मंगलवार को जारी किये गये मैट्रिक व इंटर के परीक्षा परिणाम में सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर, खोदावंदपुर के कई छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. सीबीएसइ बोर्ड के द्वारा मंगलवार को जारी किये गये मैट्रिक व इंटर के परीक्षा परिणाम में सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर, खोदावंदपुर के कई छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस शिक्षण संस्थान से मैट्रिक के कुल 113 परीक्षार्थियों में शत-प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं. कई छात्रों को 450 से अधिक अंक मिला है, जबकि इस स्कूल से इंटर की परीक्षा में कुल 32 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 27 परीक्षार्थियों को सफलता हाथ लगी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्कूल से मैट्रिक की छात्रा सौम्या श्री को 478, गौरव कुमार को 467, निखिल कुमार को 464 एवं नाजिया साहिन को 463 अंक मिला है. जबकि इस शिक्षण संस्थान से इंटर की परीक्षा में शामिल विष्णु शंकर को 445, जिज्ञासा कुमारी को 424, मोनी कुमारी को 412, साकेत कुमार को 365 एवं रौशन कुमार को 356 अंक प्राप्त हुआ है. बच्चों की सफलता पर विद्यालय के निदेशक एस के सिंह, चेयरमैन मंजु सनगही, उप प्राचार्य राम जानकी शाह समेत अन्य शिक्षकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सफलता का परचम लहराने वाले इन बच्चों को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया है. वहीं मैट्रिक एवं इण्टर की परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं ने भी अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावकों एवं गुरुजनों को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन