खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए खेल मैदान पूरी तरह से तैयार : डीएम

Updated at : 29 Apr 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए खेल मैदान पूरी तरह से तैयार : डीएम

04 मई से 15 मई तक जिले में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को डीएम तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. 04 मई से 15 मई तक जिले में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को डीएम तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बेगूसराय जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम पहली बार हो रहा है. यह बेगूसराय जिले के लिये सौभाग्य की बात है. बेगूसराय जिले में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों 16 टीमें भाग ले रही है. जिसमें पुरूष एवं महिला की आठ-आठ टीमें होगी. पुरूषों की टीमों का मैच यमुना भगत स्टेडियम तेघरा एवं महिलाओं की टीम का रिफाइनरी बरौनी स्टेडियम बेगूसराय में मैच होगा. डीएम ने कहा कि पुरूषों की टीम में बिहार, झारखंड, मिजोरम, मेघालय, दिल्ली, चंडीगढ़, ओड़िसा एवं पश्चिम बंगाल राज्य की टीम होगी. वहीं महिलाओं में मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु राज्य की टीमें हिस्सा लेंगी.

समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने किया रवाना

डीएम ने कहा कि खेल मैदान पूरी तरह से तैयार है, पवेलियन के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी काफी कार्य किया गया है. साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने के लिये अच्छे होटलों को भी चिन्हित किया गया है. डीएम ने आइपीएल मैच में शतक लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी की चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों में जागरूकता आ रही है. अब बिहार के खिलाड़ी भी देश अपना परचम लहरा रहे हैं. डीएम ने जिलेवासियों से दोनों मैदानों में होने वाले मैचों को लेकर भारी संख्या में मैच देखने के लिए अपने की अपील की है. इस मौके पर सहायक समाहर्ता अजय यादव, उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन