ePaper

गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में 18 सड़कें बनायेगा ग्रामीण कार्य विभाग

Updated at : 27 Apr 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में 18 सड़कें बनायेगा ग्रामीण कार्य विभाग

गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र अवस्थित कुल अठारह सड़कों का नव निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मंझौल बखरी के द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन

गढ़पुरा. गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र अवस्थित कुल अठारह सड़कों का नव निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मंझौल बखरी के द्वारा किया जायेगा. विभाग के पत्र के अनुसार कुम्हारसों से गढ़पुरा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क जिसका लम्बाई करीब 2 किलोमीटर है. इसके अलावा गढ़पुरा से राहुल नगर जाने वाली 2230 मीटर लम्बी सड़क, भुइधारा से मुसहरी टोल जाने बाली 4300 मीटर लम्बी, एल तीस से बलुआहा तक 1500 मीटर लम्बी, एल 32 से एल 34 भंसी 600 मीटर, एल 23 से मुस्लिम टोल प्राणपुर 3250 मीटर लम्बी, टी 01 से मौजीहरिसिंह जाने बाली 3250 मीटर लम्बी सड़क, सुजानपुर चौक से कोरैय जाने बाली 1350 मीटर लम्बी, कुम्हारसों पीडब्लूडी से बदिया टोल जाने बाली 1530 मीटर लम्बी, मालीपुर चौक पीडब्लूडी से मोरतर शिव मंदिर तक 1400 मीटर लम्बी, बड़ी केबाल डेरा से लक्ष्मीपुर जाने बाली 2200 मीटर लम्बी, टीटू से यादव टोल मनिकपुर जाने बाली 2300 मीटर लम्बी, मालीपुर से रानीचक जाने बाली 2830 मीटर लम्बी, कौड़ा गाँव से समस्तीपुर आरसीडी तक 1900 मीटर लम्बी, कौड़ा बगमती नदी से मध्य विद्यालय कौड़ा होते हुए रामचंद्र सिंह के घर तक 750 मीटर लम्बी, एल 38 से मूसेपुर दुधौना जाने बाली 1570 मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कराया जायेगा.

ग्रामीण सड़कों का निर्माण होने से लोगों को होगी काफी सहूलियत

वहीं एकम्बा चौक से धरमपुर पीडब्लूडी तक करीब 2300 मीटर लम्बी सड़क का भी निर्माण कराया जायेगा. बताते चलें कि एकम्बा चौक से धरमपुर जाने बाली सड़क पूर्व में निर्माण के महज एक माह बाद ही टूटकर बर्बाद हो गया था जिसके कारण लोगों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ा था. अब फिर से सड़क निर्माण की बात सुनकर जहां लोगों में खुशी व्याप्त है वहीं लोगों को आशंका है कि संवेदक कहीं फिर से इस बार भी घटियां सड़क निर्माण करके ना चला जाये. हलाकी इस बार स्थानीय युवाओं में जागरूकता है. बताते चलें कि गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी सड़कों का निर्माण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन