बेलगाम बाइक पेड़ से टकरायी, युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बेलगाम बाइक पेड़ से टकरायी, युवक गंभीर रूप से जख्मी

दौलतपुर- मालीपुर मुख्य पथ पर योगाश्रम के समीप बेलगाम बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर योगाश्रम के समीप बेलगाम बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. जख्मी युवक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के रामपुर कचहरी गांव निवासी विलट महतो के 30 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गयी.

दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर योगाश्रम के समीप हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन