Begusarai News : नगर दुर्गापूजा महासमिति की बैठक में त्रिवार्षिक नयी कमेटी का किया गया गठन

Updated at : 12 Sep 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : नगर दुर्गापूजा महासमिति की बैठक में त्रिवार्षिक नयी कमेटी का किया गया गठन

Begusarai News : किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा स्थान कर्पूरी स्थान में नगर दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक महासमिति के संरक्षक विपिन कुमार पासवान की अध्यक्षता में महासमिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा स्थान कर्पूरी स्थान में नगर दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक महासमिति के संरक्षक विपिन कुमार पासवान की अध्यक्षता में महासमिति की बैठक हुई. महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने महासमिति की कमेटी को भंग कर नई कमेटी त्रिवार्षिक सर्व सम्मत गठन करने का प्रस्ताव रखा. महासमिति के कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने आय व्यय प्रतिवेदन 2023 प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मत पारित किया गया. महासमिति के गठन के प्रस्ताव पर संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस ने अध्यक्ष के लिए राम रतन कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसे संरक्षक विपिन पासवान, राम प्रताप चौधरी सहित उपस्थित विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सर्वसम्मति से समर्थन किया गया. महासमिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्य का गठन तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मत किया गया. संरक्षक मंडल में रामप्रताप चौधरी, कौशल किशोर वर्मा, विपिन पासवान, ब्रजेश कुमार प्रिंस को शामिल किया गया. वहीं अध्यक्ष राम रतन कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजा, गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा, सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोयनका, महासचिव आलोक कुमार मुन्ना, सचिव जितेन्द्र कुमार, कुंदन कुमार, मीडिया प्रभारी – कन्हैया झा,संयोजक पारस कुमार, पुनील कुमार सिन्हा को बनाया गया. बैठक में सर्वसम्मत नगर दुर्गा पूजा महासमिति का कार्यालय लहेरी धर्मशाला में रखा गया. महासमिति में कुल 25 दुर्गा पूजा समिति हैं जो एक साथ पूजन कार्यक्रम और विर्सजन करती है. बैठक में मौजूद राम प्रताप चौधरी,ब्रजेश कुमार प्रिन्स, कन्हैया झा, पवन झा,कार्तिक झा,राजन सिन्हा,कन्हैया झा,विपिन कुमार पासवान, पुनील कुमार सिन्हा ,विजय सिंह ,नीरज कुमार,सावन कुमार ,श्रीराम ठाकुर ,अरविन्द कुमार चौधरी सहित अनेक पूजा समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित थे. बैठक का संचालन अशोक कुमार गोयनका के द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन महासमिति के संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन