ePaper

जलजमाव की समस्या को लेकर विधायक ने रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated at : 26 Nov 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या को लेकर विधायक ने रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ की बैठक

तेघरा विधानसभा के बीहट इब्राहिमपुर टोला अंतर्गत बनवारी एवं पपरौर में बरौनी रिफाइनरी के बोरोपिट के पानी से जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर आज बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार विस्तृत चर्चा किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. तेघरा विधानसभा के बीहट इब्राहिमपुर टोला अंतर्गत बनवारी एवं पपरौर में बरौनी रिफाइनरी के बोरोपिट के पानी से जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर आज बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार विस्तृत चर्चा किया. विषैले एवं केमिकल युक्त पानी से जलजमाव के कारण क्षेत्र के किसानों की फ़सलों को भारी क्षति पहुंची है एवं स्थानीय जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान पर विमर्श करते हुए रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक ने जल्द से जल्द जलजमाव हटाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आश्वस्त किया. अगले 15 – 20 दिनों में पंप से पानी खींचकर किसानों की जमीन को जलजमाव से मुक्त किया जाएगा एवं इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक कार्ययोजना बनाने पर रिफाइनरी ने अपनी सहमति जताई ,ताकि अगले बरसात के मौसम से पहले इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. प्रभावित किसानों ने मुआवजा की मांग की है. बैठक में प्रभावित किसानों के तरफ से मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पूर्व मुख्य पार्षद अशोक ,मनोज , रामाश्रय सिंह ,रामचंद्र सिंह ,अशोक सिंह, पप्पू सिंह, चंदन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन