रक्तदान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयमंगला वाहिनी परिवार को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
रक्तदान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयमंगला वाहिनी परिवार को किया गया सम्मानित

जिले में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था जयमंगला वाहिनी परिवार को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स के द्वारा खगड़िया में आयोजित रक्तदान सह सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में लगातार किये जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था जयमंगला वाहिनी परिवार को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स के द्वारा खगड़िया में आयोजित रक्तदान सह सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में लगातार किये जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. संस्था की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष महेश वत्स, नगर मंत्री सोनू कुमार और मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया. अध्यक्ष महेश वत्स ने कहा कि यह सम्मान उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित है, जो एक कॉल पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं और नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं. सम्मान प्राप्त करने के बाद मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल गौरव का विषय नहीं है, बल्कि समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी है. नगर मंत्री सोनू कुमार ने कहा कि अभी तक जयमंगला वाहिनी परिवार 4950 रक्तदान का माध्यम बन चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन