विद्यालय में प्रवेशोत्सव सह सातवां दीक्षांत समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में प्रवेशोत्सव सह सातवां दीक्षांत समारोह का आयोजन

आदर्श मध्य विद्यालय तरबन्ना में प्रवेशोत्सव सह सातवां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. आदर्श मध्य विद्यालय तरबन्ना में प्रवेशोत्सव सह सातवां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एचएम विभा रानी ने की. कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक प्रेमजीत कुमार ने किया. इस अवसर पर एचएम ने वर्ग 06, 07 एवं 08 के छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए कहा कि पीएमश्री योजना के लागू होने से मध्य विद्यालय के वर्ग 06, 07 और 08 के छात्रों का संविलियन उच्च विद्यालय तरबन्ना में हो गया है. संविलियन उपरांत अब मध्य विद्यालय तरबन्ना में वर्ग पांच तक के बच्चों की ही पढ़ाई होगी. एचएम ने कहा कि यह विद्यालय दो दो बार राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, लेकिन पीएम श्री योजना लागू हो जाने के बाद इस विद्यालय का अस्तित्व ही समाप्त होने के कगार पर है. कहा गया कि विभाग अगर चाहे तो उच्च विद्यालय तरबन्ना से मध्य विद्यालय तरबन्ना का आधारभूत संरचना अधिक होने की वजह से इस विद्यालय को संविलियन मुक्त किया जा सकता है. जबकि बतौर मुख्य अतिथि एनसीसीएससी राज्य समन्वयक चंद्रशेखर झा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के एक मात्र यह विद्यालय है, जो बृहत पैमाने पर और लगातार दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रही है जो सराहनीय और अनुकरणीय है. दीक्षांत समारोह के अवसर पर विद्यालय के छूटे छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत भाव नृत्य ने उपस्थित लॉगिन का दिल जीत लिया. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु शरण कर्मशील, निगरानी कमेटी के इमाम उद्दीन, शिक्षा समिति सचिव रीना देवी, एजाज रसूल, शिक्षक प्रमोद कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन