ePaper

फुटबॉल का फाइनल मुकाबला मुंगेर व मगध प्रमंडल के बीच आज होगा

Updated at : 26 Nov 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल का फाइनल मुकाबला मुंगेर व मगध प्रमंडल के बीच आज होगा

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 के तीसरे दिन गांधी स्टेडियम बेगूसराय में फुटबॉल खेल का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 के तीसरे दिन गांधी स्टेडियम बेगूसराय में फुटबॉल खेल का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल तन मन को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा माध्यम है. आज के समय में खेलों की उपयोगिता और भी बढ़ गयी है. खिलाड़ी जीत हार की भावना से परे होकर खेल को खेल भावना से खेलें. जीतने वाली टीम या खिलाड़ी आत्ममुग्धता में न रहें वहीं हारने वाली टीम हार से सबक लेकर आगे तैयारी करें. पहला मैच कोशी बनाम मगध प्रमंडल के बीच खेला गया जिसमे मगध ने कोशी को 1-0 से हराया. मगध की ओर से एक गोल जर्सी नंबर- 12 प्रदीप ने कर मगध को फाइनल में पहुंचाया. दूसरा मैच दरभंगा और मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया. जिसमे मुंगेर ने एक गोल कर दरभंगा को हराकर फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया. आयोजन के अंतिम दिन गुरूवार को फाइनल मैच मुंगेर बनाम मगध के बीच खेला जायेगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन का विशेष सहयोग रहा है. इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरबिन्द कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, अमन, सुजीत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन