ePaper

सिमरिया गोलंबर से बलिया तक एनएच-31 सौंदर्यीकरण के लिए डीएम ने भेजा प्रस्ताव

Updated at : 26 Apr 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया गोलंबर से बलिया तक एनएच-31 सौंदर्यीकरण के लिए डीएम ने भेजा प्रस्ताव

सिमरिया गोलंबर से बलिया तक एनएच- 31 सौंदर्यीकरण के लिए डीएम तुषार सिंगला ने प्रबंध निदेशक बुडको को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

बेगूसराय. सिमरिया गोलंबर से बलिया तक एनएच- 31 सौंदर्यीकरण के लिए डीएम तुषार सिंगला ने प्रबंध निदेशक बुडको को पत्र लिखा है. डीएम ने सिमरिया में बेगूसराय जिले का प्रवेश द्वार, एनएच- 31 पर विभिन्न स्थलों पर आकृति निर्माण, रोडवे लाइट, स्ट्रीट लाइट आदि निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा है. बतातें चलें कि औंटा-सिमरिया सिक्स लेन ब्रिज बन कर तैयार हो चुका है. अतः उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु, श्रीकृष्ण सेतु एवं महात्मा गांधी सेतु के अलावे लोग आवागमन के लिये औंटा-सिमरिया सिक्स लेन ब्रिज का भी उपयोग करेंगे. इससे अब बेगूसराय जिले में लगातार भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों का आवागमन चालू रहेगा. बेगूसराय जिले में सिमरिया धाम है, जहां पर सालों भर विविध धर्मिक अनुष्ठान, मुंडन, कल्पवास मेला, दाह संस्कार गंगा स्नान आदि को लेकर भीड़-भाड़ बनी रहती है.

बुडको के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर रोडवे व स्ट्रीट लाइट का निर्माण कराने को कहा

प्रथम चरण में सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य कराया गया है तथा द्वितीय चरण में मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र का विकास किया जायेगा. साथ ही सिमरिया धाम का पर्यटन विभाग को हस्तांतरण प्रस्तावित है, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को और भी बढ़ावा मिलेगा. डीएम द्वारा दिये गये पत्र में बताया गया है कि बीहट नगर परिषद, बेगूसराय नगर निगम एवं बलिया नगर परिषद के सिमरिया से लेकर बलिया एनएच- 31 तक सौंदर्यीकरण करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि इससे तीनों क्षेत्र के अलावे पूरे बेगूसराय शहर के सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी. डीएम ने आकृति निर्माण, रोडवे लाईट, स्ट्रीट लाईन आदि की प्रस्तुतिकरण भी तैयार कर प्रबंध निदेशक बुडको को उपलब्ध कराया है. ज्ञात हो कि बेगूसराय जिला बिहार का एक औद्योगिक नगरी है साथ ही सिमरिया धाम यहां की खुबसूरती में चार-चांद लगाता है. सिमरिया गोलंबर से एनएच- 31 बलिया तक प्रवेश द्वार आदि के निर्माण होने से बेगूसराय जिले में प्रवेश करने वाले आगंतुकों को जिले की एक अलग खूबसूरत पहचान दिखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन