एलपीजी की आपूर्ति सुचारु, समयबद्ध व उपभोक्ता हित के अनुरूप सुनिश्चित कराने का डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एलपीजी की आपूर्ति सुचारु, समयबद्ध व उपभोक्ता हित के अनुरूप सुनिश्चित कराने का डीएम ने दिया निर्देश

डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा तेल विपणन कंपनियों के कार्यो की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया तथा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

बेगूसराय. डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा तेल विपणन कंपनियों के कार्यो की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया तथा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए. डीएम ने बताया कि समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले में कुल 67 वितरकों के माध्यम से एलपीजी का वितरण किया जा रहा है. जिसमें आइओसीएल के 40, अीपीसीएल के 15 तथा एचपीसीएल के 12 वितरक शामिल हैं. वर्तमान में कुल उपलब्ध स्टॉक 24,298 है. समीक्षा के क्रम में डीएम ने पाया कि दैनिक प्रदर्शन के अंतर्गत पिछले दिन 6,562 उपभोक्ताओं को सफलतापूर्वक डिलीवरी प्रदान की गई. औसत प्रदर्शन के रूप में कंपनियों की औसत डिलीवरी 4,447 दर्ज की गई है. कंपनीवार समीक्षा में आइओसीएल के पास 8,835, बीपीसीएल के पास 12,246 तथा एचपीसीएल के पास 3,217 का स्टॉक उपलब्ध पाया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिया गया कि एलपीजी की आपूर्ति सुचारू, समयबद्ध एवं उपभोक्ता हितों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो. जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति का अवलोकन किया गया. बताया गया कि अब तक कुल 769 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. जिनमें से 745 शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है जबकि शेष शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी एजेंसी द्वारा कालाबाजारी, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग या डिलीवरी में अनावश्यक देरी की शिकायत हो, तो इसकी सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06243-450626 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि उसपर अग्रतर कार्रवाई की जा सके. नियंत्रण कक्ष 24 x 7 कार्यरत है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन