11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा ने साहेबपुरकमाल प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा ने साहेबपुरकमाल प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष क्षेत्र की जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष क्षेत्र की जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया. जिसकी अध्यक्षता गोपाल पोद्दार ने की. इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया. धरना को संबोधित करते हुए भाकपा बेगूसराय के जिला सचिव सह बछवाड़ा के पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना के शताब्दी वर्ष में हम इस मंच से मजदूर और आम आदमी के हक हकूक की लड़ाई को वर्ष 2026 में भी बुलंद करने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का हर कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है. हमारी वर्तमान व्यवस्था से लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. अंचल प्रभारी प्रतापनारायण सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मूल संविधान को बदल कर मनुस्मृति लागू करना चाहते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जबकि भाकपा अंचल सचिव मनोज कुमार ने मजदूरों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी देने, मजदूर की मौत पर तत्काल पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने, प्रत्येक मजदूरों को दस लाख रुपये की बीमा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा करने , मजदूरों को मौसम के हिसाब से चप्पल, जूते और कपड़े की व्यवस्था सरकार द्वारा करने, पंचायत के स्वच्छताकर्मी के मानदेय का अविलंब भुगतान करने, मौसम के हिसाब से ड्रेस और दस लाख की बीमा सरकार द्वारा करने, जीविका दीदियों की मांगों को भी गंभीरता से स्वीकार करने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से पहले सभी भूमिहीनों को जमीन के साथ सरकारी भवन मुहैया कराने और तब तक अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई स्थगित रखने, किसानों के हित में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, जर्जर तार और पोल को बदलने की व्यवस्था करने, अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने साथ ही आंगनवाडी सेविका और सहायिका का मानदेय भी बढ़ाने की मांग की. इसके अलावे भी उन्होंने जनहित से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया. कार्यक्रम के अंत में भाकपा के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ रवि सिन्हा को मांग पत्र सौंपा. मौके पर भाकपा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य ललिता कुमारी, रामकुमार सिंह, राजेश कुमार सुमन, अनवर आलम, मोहम्मद नौशाद, गणेश चौधरी, केदार महतो, रामप्रवेश महतो, टूना देवी, राम प्रकाश दास, रामप्रकाश शर्मा, गुलाम बक्शी, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रभाकर कुमार, गुंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन