व्यवसायी की दिलेरी से भागे अपराधी, लूट का प्रयास विफल

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी की दिलेरी से भागे अपराधी, लूट का प्रयास विफल

अपराधियों ने किराना व्यवसायी से पिस्तौल सटाकर लूटपाट का प्रयास विफल

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय के बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में रविवार देर रात व्यवसायी की दिलेरी से लुटने से बच गया. बाइक सवार तीन अपराधियों ने किराना व्यवसायी से पिस्तौल सटाकर लूटपाट करने का प्रयास किया. हालांकि,पीड़ित के साहस और सूझबूझ के कारण अपराधियों के मंसूबे नाकाम हो गये. जानकारी के अनुसार, विनोद किराना स्टोर के संचालक विनोद चौरसिया अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे. जैसे ही वे घर के अंदर प्रवेश करने लगे, घात लगाये बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और लूट की कोशिश की. इस दौरान व्यवसायी और अपराधियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई. व्यवसायी के विरोध और हिम्मत के आगे अपराधी घबरा गये और मौके से फरार हो गये. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जो अब पुलिस जांच का अहम आधार बनेगा. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र एवं अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार सहित डायल 112 दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही गयी है. इधर, पीड़ित दुकानदार ने बताया कि झोला में दुकान का से कुछ सामान घर लेकर आ रहे थे, रुपया नहीं था.इस घटना में दुकानदार को हल्की चोट आयी है. इसका इलाज कराया गया है. बेगूसराय से विकाश मिश्रा

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन