ePaper

मटिहानी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 25 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
मटिहानी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी पंचायत एक अंतर्गत खरीदी केलाबाड़ी में शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी पंचायत एक अंतर्गत खरीदी केलाबाड़ी में शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान खरीदी निवासी लक्ष्मी राम के 35 वर्षीय पुत्र डब्लू राम के रूप में हुई है. इस बाबत मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार के सुबह में सूचना मिली थी कि केलाबाड़ी में एक युवक का शव है. सूचना के आधार पर मटिहानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने बताया कि खरीदी निवासी लक्ष्मी राम का पुत्र डब्लू राम गुरुवार को ही अपने घर से बाहर गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों होगा खुलासा

गुरुवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे उसके परिजनों ने मोबाइल पर उससे बात की, तो उसने बताया कि घर आ रहा हूं. इसके बाद वह घर नहीं आया. परिवार के लोग बार-बार फोन करते रहे, परंतु वह कॉल रिसीव नहीं किया. शुक्रवार की सुबह जब बच्चे स्कूल जा रहे थे, तो देखा कि केलाबाड़ी में शव पड़ा है. उसकी पहचान की गयी तो शव डब्लू राम निकला. उन्होंने बताया कि मृतक के पैर में सर्प काटने जैसा प्रतीत होता है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद खुलासा होगा. पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन