प्रशिक्षण के बाद बिहार सीनियर महिला कबड्डी टीम हुई घोषित

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद बिहार सीनियर महिला कबड्डी टीम हुई घोषित

हैदराबाद में आगामी 27-30 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 72 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर शुक्रवार को बीहट स्थित संस्कार भवन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर बाद बिहार टीम का चयन किया गया.

विज्ञापन

बीहट. हैदराबाद में आगामी 27-30 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 72 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर शुक्रवार को बीहट स्थित संस्कार भवन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर बाद बिहार टीम का चयन किया गया.बिहार राज्य कबड्डी संघ के चैयरमेन विजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर खेल के आधार पर बिहार सीनियर महिला कबड्डी टीम की घोषणा की.महिला कबड्डी टीम में बेगूसराय जिला के चार खिलाड़ी रिया कुमारी, कोमल कुमारी,अंजलि कुमारी,अनुप्रिया,पटना से नैन्सी प्रिया,शमां परवीन,कोमल कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, बक्सर से काजल कुमारी,शेखपुरा से मुस्कान कुमारी, नवादा से इन्दु कुमारी,सारण से अमिषा कुमारी, भोजपुर से चंदा कुमारी,सीतामढ़ी से सुंदर कुमारी को टीम में शामिल किया गया है.जबकि टीम कोच ज्योति कुमारी एवं टीम मनैजर अविनाश कुमार शामिल किये गये हैं.इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष सुनील कुमार,डा सोनू शंकर, राजकुमार सिंह राजू,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा राज्य कबड्डी संघ के चैयरमेन कुमार विजय सिंह एवं कोच ज्योति कुमारी को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.आगत अतिथियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.मौके पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल,सचिव सरोज कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,भवेश कुमार,श्वेता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन