ePaper

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Updated at : 28 Dec 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव में मनोज झा के आवास पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव में मनोज झा के आवास पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास कुमार झा ने की. मंच संचालन बेगूसराय प्रखंड महासचिव विपिन कुमार पाठक ने किया. सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति, सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने समाज को संगठित कर अपने हक व अधिकार के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में भगवानपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर संगठन के जिला एवं प्रखंड कार्यकारिणी का मनोनयन भी किया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष विकास कुमार झा, संगठन मंत्री अरविंद झा, प्रवक्ता विजय कुमार झा, सलाहकार जवाहर पाठक, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, जिला संरक्षक कृष्ण मोहन झा, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुनचुन देवी तथा भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष सुमिता कुमारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज झा, मेंहदौली पंचायत अध्यक्ष मुरारी झा को मनोनीत किया गया. सम्मेलन में जिले के 18 प्रखंडों के अध्यक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. उक्त मौके पर संगठन के जिला मीडिया प्रभारी गौतम उर्फ सूरज झा, दिलीप झा, उमेश झा, शुभकांत झा, अमरनाथ झा, सुबोध झा, दुर्गेश झा, राजा झा, रोशन झा, आशीष झा, अंकित झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन