सड़क दुर्घटना में जख्मी किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जख्मी किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत

तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत चुरामनचक गांव निवासी महेंद्र पासवान के करीब 15 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

भगवानपुर, तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत चुरामनचक गांव निवासी महेंद्र पासवान के करीब 15 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी. शव में लिपटी माँ सुधा देवी व दादी भिखनी देवी के चीख व चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. वहीं पिता महेंद्र पासवान भी अपने पुत्र वियोग में बेसुध पड़े थे. परिजनों द्वारा बताया गया कि बीते 23 अप्रैल को मृतक अंगद व उसका भाई करीब 10 वर्षीय छोटू कुमार अपने माता पिता के साथ मुंगेर जिला के लदौआ मोड़ स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रहा था, इसी क्रम में मुंगेर गांधी चौक के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से मृतक अंगद व छ��टू दोनों जख्मी हो गया था, जिसमें अंगद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिससे स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बेगूसराय इलाज के लिए लाया गया, जहां इलाज के क्रम में अंगद ने अपना दम तोड़ दिया.

गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मृतक अंगद दो भाई व एक बहन में बड़ा भाई था. परिजनों के रुदन व कन्द्रन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही लखनपुर के उप मुखिया आशीष राज उर्फ प्यारे लाल, सूरज कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंच कर ऊक्त घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन