Begusarai News : मतगणना को लेकर वज्रगृह में सुरक्षा कड़ी, आने-जाने वालों की जांच का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : मतगणना को लेकर वज्रगृह में सुरक्षा कड़ी, आने-जाने वालों की जांच का निर्देश

बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड इवीएम को कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मतदान के उपरांत बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड इवीएम को कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है. यहां 14 नवंबर को मतगणना होने वाली है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीएम तुषार सिंगला ने मतगणना के मद्देनजर वज्रगृह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन जांच के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधि, विभिन्न पदाधिकारी तथा कर्मचारियों और मजदूरों का लगातार आवागमन होता है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वज्रगृह में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों, पदाधिकारियों और कर्मियों की सघन जांच की जाये तथा कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से परिसर में प्रवेश न कर सके. इसके अलावा प्रत्येक पाली में दंडाधिकारी की भी तैनाती की गयी है जो संपूर्ण परिसर की निगरानी करेंगे. वे सुरक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित कर वज्रगृह क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की अनियमितता और सुरक्षा से जुड़े जोखिम को रोकना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन