ePaper

विद्यालयस्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 27 Apr 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयस्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत मशाल कार्यक्रम को लेकर मटिहानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत मशाल कार्यक्रम को लेकर मटिहानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय लवहरचक में विद्यालय स्तरीय लंबी कूद, कबड्डी, फुटबॉल, साइकिलिंग का प्रतियोगिता करवाया गया. जिसमें सभी वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विद्यालय प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय ने सम्मानित किया. वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सभी विधाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विद्यालय प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने सम्मानित किया.

सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

वही मध्य विद्यालय मटिहानी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्रकांत के द्वारा सम्मानित किया गया. वही मध्य विद्यालय सिहमा गंगा पार में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सभी विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी को विद्यालय प्रधानाध्यापक सुशील कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया. वहीं मध्य विद्यालय खड़गपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गय. जिसमें सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विद्यालय एचएम योगेंद्र दास के द्वारा सम्मानित किया गया. वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विद्यालय प्रधानाध्यापक नवीन प्रसाद सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन