कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य व 50 हजार का इनामी राजा गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य व 50 हजार का इनामी बदमाश राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बदमाश के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
खोदावंदपुर/बेगूसराय.
कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य व 50 हजार का इनामी बदमाश राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बदमाश के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. खोदावंदपुर थाना परिसर में पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी संजय जायसवाल के पुत्र व इनामी बदमाश राजा कुमार की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर बाड़ा-तेतराही मुख्य पथ स्थित आम बगीचा से की गयी. इस बदमाश के विरुद्ध खोदावंदपुर एवं चेरियाबरियारपुर थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है, जिसमें चोरी, हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है. उन्होंने बताया कि फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि एसडीपीओ मंझौल के नेतृत्व में खोदावंदपुर थाना एवं चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस टीम के अलावे जिला आसूचना इकाई व एसटीएफ एसओजी 03 की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राजा कुमार के विरुद्ध कुल छह मामले दर्ज हैं, जिनमें खोदावंदपुर थाना में कांड संख्या- 142/19, 161/21, 216/22 तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कांड संख्या- 19 /24 एवं चेरियाबरियारपुर थाना में कांड संख्या- 35/24 तथा 40/24 शामिल है. उन्होंने बताया कि खोदावंदपुर थाना कांड संख्या- 19/24 तथा चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या- 35/24 एवं 40/24 में पुलिस को राजा कुमार की तलाश थी. इस अपराधी के संभावित सभी ठिकानों पर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही थी. एसडीपीओ ने बताया कि इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियों एवं पुलिस बलों को आरक्षी अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा. मौके पर पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा, चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती, खोदावंदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










